Loading...

राजस्थान में आंधी-बारिश; सीकर में घर-दुकानों में पानी घुसा; बीकानेर में भी बरसात

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर,(रॉयल पत्रिका) राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। कई जिलों में इसका असर देखा जा रहा है। सीकर-बीकानेर में मंगलवार सुबह बारिश हुई। सीकर में घर-दुकानों में पानी घुस गया। बीते 24 घंटे में यहां एक इंच बारिश हो चुकी है।

इधर, मौसम विभाग ने आज 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 21 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट है। 4, 5 और 6 जून को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इससे पहले सोमवार देर रात जयपुर में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार सुबह बादल छाए। आज भी बारिश का अलर्ट है। सीकर में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश सीकर में 28, लक्ष्मणगढ़ में 4, रींगस में 1, लोसल में 17, नीमकाथाना में 6, फतेहपुर में 6, रामगढ़ शेखावाटी में 14, खंडेला में 10, पाटन में 10,धोद में 2, नेछवा में 9, श्रीमाधोपुर में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

बीकानेर में देर रात से मंगलवार अलसुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। रातभर रुक रुक कर बारिश होती रही। लूणकरणसर कस्बे और आसपास के गांवों में भी तेज बारिश हुई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।