Loading...

Ludhiana Hotel Ritual Assault Attempt : फर्जी पंडित की काली करतूत! ‘शरीर में दो भूत हैं’ कहकर NRI युवती से दुष्कर्म की कोशिश

Ludhiana Hotel Ritual Assault Attempt : फर्जी पंडित की काली करतूत! ‘शरीर में दो भूत हैं’ कहकर NRI युवती से दुष्कर्म की कोशिश

Ludhiana Hotel Ritual Assault Attempt : लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल में NRI युवती से जबरन दुष्कर्म की कोशिश की।

पंजाब के लुधियाना में एक होटल में पूजा कराने के बहाने बुलाए गए व्यक्ति ने कनाडा से आई एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले दावा किया कि उसके शरीर में दो भूत हैं और उन्हें निकालने के लिए विशेष पूजा करनी होगी। इसके बाद उसने कथित तौर पर पूजा की आड़ में अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने आरोपी को बमुश्किल रूम से बाहर धकेला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।

कनाडा से परिवार के साथ आई थी युवती

पुलिस के अनुसार, पीड़िता कनाडा में रहती है, जबकि उसका परिवार दिल्ली से जुड़ा हुआ है। वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ लुधियाना आई थी। परिवार ने शहर के होटल रेडीसन ब्लू में कमरा बुक कराया था, जहां पूजा का आयोजन किया जाना था।

भाई के भविष्य के लिए करानी थी पूजा

शिकायत के मुताबिक, युवती ने अपने छोटे भाई के भविष्य को लेकर राहुल सूद नामक व्यक्ति से बातचीत की थी। राहुल ने खुद को पूजा-पाठ का जानकार बताते हुए कहा कि विशेष पूजा कराने से भाई का भविष्य बेहतर होगा। इसी सलाह पर परिवार ने होटल के कमरे में पूजा कराने का फैसला किया और राहुल को वहां बुलाया।

Advertisement

कमरे में पूजा की तैयारी

बताया गया कि होटल के कमरे में पूजा की तैयारी शुरू हुई। पूजा के लिए कुछ सामान की जरूरत बताई गई, जिसके बाद युवती की मां सामान लेने बाहर चली गईं। इसी दौरान आरोपी ने युवती के भाई को भी किसी बहाने से कमरे से बाहर भेज दिया। इसके बाद कमरे में केवल आरोपी और युवती ही रह गए।

‘शरीर में दो भूत हैं’ कहकर डराया

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पंडित ने उससे कहा कि उसके शरीर में दो भूत हैं और यदि उन्हें तुरंत नहीं निकाला गया तो उसे गंभीर नुकसान हो सकता है। युवती आरोपी की बातों पर भरोसा कर बैठी और कथित तौर पर उसके बताए अनुसार प्रक्रिया के लिए तैयार हो गई।

पूजा की आड़ में की अश्लील हरकत

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले युवती के दोनों हाथ पकड़े और फिर कथित रूप से उसके शरीर को अनुचित तरीके से छूना शुरू कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि यह भूत निकालने की प्रक्रिया का हिस्सा है और उसे चुप रहना चाहिए।

दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि कुछ ही देर बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने और दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने साहस दिखाते हुए उसका विरोध किया और किसी तरह खुद को छुड़ाकर कमरे से बाहर निकल गई। इसके बाद उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस को दी शिकायत

घटना के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल सूद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 79, 127 और 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, होटल स्टाफ के बयान और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।