Loading...

मैं 15 साल की, मेरी पहली और आखिरी गलती; PM को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी

मैं 15 साल की, मेरी पहली और आखिरी गलती; PM को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी

Follow us

Share

 नई दिल्ली। दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रदर्शन के दौरान नोएडा की लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे थे। इसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट की वकील स्‍मृति सिंह चंदेल ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस जब लड़की के सेक्‍टर 18 स्थित फ्लैट पर पहुंची तो वह वहां नहीं मिली। इस बीच, शुक्रवार रात एक वीडियो जारी कर लड़की ने हाथ जोड़कर देशवासियों से माफी मांगी है। उसने दावा किया कि वह मात्र 15 साल की है।

PM Modi Viral Video Girl Apology : वीडियो में हाथ जोड़े दिखी लड़की

वायरल वीडियो में लड़की खुद को 15 साल की बताते हुए हाथ जोड़कर माफी मांग रही है। उसका कहना है कि वह कनॉट प्लेस घूमने के बाद दोस्तों के साथ प्रदर्शन में गई थी और वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उसने ऐसी बातें कहीं। वीडियो में वह आगे कहती है कि वह उन लोगों के प्रभाव में आ गई थी और उसने जो कुछ भी कहा वह माफी के लायक नहीं था। उसने इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताते हुए पूरे देश से माफी मांगी और कहा कि उसे खुद पर शर्म आ रही है।

ब्‍यूटी पॉर्लर में काम करती है लड़की

बता दें कि इससे पहले लड़की की मां ने नोएडा के थाने में पुलिस के पास लिख‍ित माफीनामा लगाया था। उन्‍होंने अपनी बेटी को माफ किए जाने की अपील की थी। बताया जा रहा है कि लड़की मूलरूप से हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। उसने इसी साल जनवरी में नोएडा में फ्लैट खरीदा है। वह एक ब्‍यूटी पॉर्लर में काम करती है।

Advertisement

PM मोदी रिल्स में क्या बोले

यह वीडियो पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान के कुछ घंटों बाद सामने आया जिसमें उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर कहा था कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान उन्हें गाली देने वाले छात्रों को माफ कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि बचपन गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी का पिछले 9 दिनों में यह पांचवां वीडियो है। शुक्रवार रात 11 बजे जारी किए गए वीडियो को 30 मिनट में 13 लाख लोगों ने लाइक किया।

सुप्रीम कोर्ट की वकील दर्ज कराई थी FIR

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की वकील स्‍मृति सिंह चंदेल ने 29 जुलाई को लड़की के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में FIR दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसने पीएम के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई और जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसे बाद में दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने भेज दिया गया।

माफी नामे वाले वीडियो में क्या-क्या कहा?

लड़की ने वीडियो में कहा, वहां पे ग्रुप्स बने हुए थे बहुत सारे वो लोग बहुत चीजें बोल रहे थे। बहुत कार्य दे रहे थे प्रधानमंत्री को। उन लोगों के इन्फ्लुएंस में आके कि तुम लोग भी बोलो तुम लोग भी बोलो। कोई सब बोलो, सब बोलो करके, मैंने बहुत चीजे बोली। मैं अभी मात्र 15 साल की हूं। मैंने जो करा वो माफी के लायक नहीं था। मैंने बहुत गंदी चीजें बोली है। लेकिन ये मेरी पहली और आखरी गलती होगी इसके बाद मैं ऐसा कुछ नहीं करुंगी और ना ही वो चीज मैंने कभी पोस्ट की थी। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं मेरे मैं इतनी शर्मिंदा हूं मैं अपनी नजर भी नहीं उठा पा रही हूं। मैं सबसे माफी मांग रही हूं मुझे प्लीज माफ कर दीजिए प्लीज।

सीजेपी ने जताई आपत्ति

जानकारी के अनुसार, लड़की अपनी मां के साथ नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहती थी। उसका फ्लैट फिलहाल बंद है और सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक वह प्रदर्शन के बाद से वापस नहीं लौटी है। पुलिस भी सोसाइटी पहुंचकर वहां के लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं इस एफआईआर पर प्रदर्शन आयोजित करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी ने आपत्ति जताई है। पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि आपत्तिजनक भाषा का समर्थन नहीं किया जा सकता, लेकिन ऐसी बातों पर आपराधिक मुकदमा चलाने से बोलने की आजादी पर बुरा असर पड़ सकता है. उनका सुझाव था कि पीड़ित पक्ष को मानहानि का मामला दर्ज कराना चाहिए, आपराधिक कार्रवाई का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।