Loading...

1400 से ज्यादा मौतों के बाद वेनेजुएला में फिर आया भूकंप, 68 हजार लोग अब भी लापता, सड़कों पर दिखा तबाही का मंजर

1400 से ज्यादा मौतों के बाद वेनेजुएला में फिर आया भूकंप, 68 हजार लोग अब भी लापता, सड़कों पर दिखा तबाही का मंजर

Follow us

Share

Venezuela Earthquake : कराकास। वेनेजुएला भूकंप के झटकों से उबरता नहीं दिख रहा। बीते बुधवार को आए दो विनाशकारी भूकंप के झटकों के बाद अब भी वेनेजुएला में भूकंप के झटके आ रहे हैं। शनिवार के बाद अब रविवार को भी वेनेजुएला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बार-बार शहर में आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए।

वेनेजुएला में 5.6 रही तीव्रता से आया भूकंप

वेनेजुएला में रविवार को एक बार फिर से 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। यूरो-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अरागुआ तट के पास समुद्र में 30 किलोमीटर की गहराई में था।
यह भूकंप 24 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद शनिवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। बुधवार को वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप में अब तक 1430 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 3300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के 72 घंटे बाद करीब 68,900 लोग अब भी लापता हैं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

परिजनों को ढूंढने के लिए खुद मलबा हटा रहे लोग

एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूकंप के बाद शुरू के 48 से 72 घंटे ही सबसे जरूरी होते है। इस समय लोगों को बचाने की उम्मीद ज्यादा रहती है। कई इलाकों में राहत टीमों की कमी के कारण लोग अपने परिजनों को ढूंढने के लिए खुद मलबा हटा रहे हैं। कई परिवार हथौड़ों और दूसरे औजारों से इमारतों का मलबा हटाकर अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं।

वेनेजुएला में क्यों आ रहे भूकंप के झटके

वेनेजुएला ऐसे इलाके में है, जहां भूकंप आने का खतरा हमेशा बना रहता है। इसकी वजह यह है कि यहां कैरिबियन प्लेट और साउथ अमेरिकन प्लेट आपस में मिलती हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, बुधवार को आए दोनों भूकंप इन्हीं प्लेटों के टकराने और खिसकने से आए। सरल भाषा में कहे तो जमीन के नीचे बड़ी-बड़ी चट्टानों की परतें (टेक्टोनिक प्लेटें) लगातार धीरे-धीरे खिसकती रहती हैं। लेकिन जब ये अचानक झटके से खिसकती हैं, तो जमीन हिलने लगती है और भूकंप आ जाता है।

Advertisement

USGS का कहना है कि भूकंप सिर्फ एक जगह नहीं आता। जमीन के नीचे कई किलोमीटर लंबे हिस्से में प्लेटें खिसकती हैं, जिससे तेज झटके महसूस होते हैं। एजेंसी के मुताबिक, इन दोनों भूकंपों के बाद भी जमीन के नीचे हलचल जारी है। इसलिए अगले कुछ दिनों में और झटके आ सकते हैं। इनमें से कुछ झटके काफी तेज भी हो सकते हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।