Loading...

IPL 2026 में बेंगलुरु ने रचा इतिहास, ट्रॉफी RCB की चर्चाओं में RR, वैभव सूर्यवंशी बने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

Follow us

Share

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे सीजन आईपीएल (IPL) का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। चैंपियन बनने पर आरसीबी को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा।

आईपीएल के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। 156 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेंगलुरु ने 2025 में इसी मैदान पर पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था। वह लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस भी ऐसा कर चुकी हैं।

ट्रॉफी RCB की चर्चाओं में RR

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भले ही IPL 2026 का खिताब जीत लिया हो, लेकिन इस सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान रॉयल्स की हो रही है। IPL 2026 सीजन के व्यक्तिगत पुरस्कारों में राजस्थान के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दबदबा रहा। आईपीएल 2026 में वैभव ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया और ऑरेंज कैप के साथ-साथ मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का खिताब भी जीता। इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए और एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इसके अलावा पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे तेज शतक लगाने जैसे कई बड़े रिकॉर्ड भी इस ओपनर ने अपने नाम किए। वैभव को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल 5 अवॉर्ड मिले। इनसे उन्हें 45 लाख रुपए और एक कार मिली। वहीं, गुजरात के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।

Advertisement

वैभव ने तोड़ा क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने इस सीजन 72 छक्के लगाए। गेल ने 2012 में बेंगलुरु के लिए 59 छक्के लगाए थे। IPL 2026 में 1426 छक्के लगे हैं। जो कि एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड है। 2025 में 1294 छक्के लगे थे। इतना ही नहीं, इस सीजन में 2332 चौके लगे हैं। पिछले सीजन में 2245 चौके लगे थे।

सबसे कम बॉल पर हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में सबसे कम गेंद में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने इसके लिए 440 गेंद खेली। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने हजार रन बनाने के लिए 545 गेंद खेली थीं।

वैभव ने तोड़ा वॉर्नर का रिकॉर्ड

वैभव ने इस सीजन पावरप्ले में 521 रन बनाए। उन्होंने 233.63 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। वॉर्नर ने 2016 के पावरप्ले में 467 रन बनाए थे।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर वैभव

वैभव सूर्यवंशी को सीजन में 776 रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप मिली। वे IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए। पहले यह रिकॉर्ड उनके ही साथी ओपनर यशस्वी जायसवाल के नाम था, जिन्होंने 2023 में राजस्थान के लिए 625 रन बनाए थे।

क्या टीम इंडिया में मिलेगा मौका?

आईपीएल 2026 सीजन समाप्त हो गया है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। अब सभी की नजरें चयनकर्ताओं पर टिकी होंगी कि क्या इस युवा सितारे को जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिलता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।