Loading...

महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा, रायगढ़ के अंबेनली घाट में खाई में गिरी एसयूवी… 8 लोगों की मौत

Follow us

Share

SUV Falls Into Gorge in Maharashtra : मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक एसयूवी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार को पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर स्थित अंबेनाली घाट क्षेत्र में हुआ। सभी लोग सतारा के रहने वाले थे। वे दापोली से सतारा जा रहे थे, तभी वाहन खाई में गिर गया।

डापोली के हार्ने से निकले थे सभी लोग

पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह 5-6 बजे के बीच कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र को जोड़ने वाले पोलादपुर महाबलेश्वर घाट पर हुई। सभी लोग रविवार रात करीब दो बजे डापोली के हार्ने से निकले थे। जब वे सतारा नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने दोपहर में उनकी तलाश शुरू की। आखिरी लोकेशन पोलादपुर के पास ट्रेस हुई। इसके बाद अंबेनली घाट इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सोमवार सुबह पुलिस को SUV करीब 800 फीट गहरी खाई में मिली। बताया जा रहा है कि अंबेनाली घाट के दाभिल गांव की सीमा में ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया।

राहत और बचाव अभियान जारी

जानकारी के अनुसार, पोलादपुर पुलिस प्रशासन और स्थानीय दल के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया । 1000 फुट गहरी खाई में गिरे लोगों को बचाने का काम शुरू किया गया। सोमवार सुबह 7 बजे तक एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया था। घटनास्थल पर बचाव दल समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

कैसे हुआ हादसा?

अंबेनाली घाट क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर कार सीधे गहरी खाई में गिर गई। देर रात हुए हादसे और खाई के बेहद दुर्गम इलाके के कारण प्रशासन को दुर्घटना की सूचना मिलने में थोड़ी देरी हुई। बचाव दल के मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने रस्सियों की मदद से वाहन तक पहुंचने और फंसे हुए यात्रियों की तलाश करने की कोशिश रात भर जारी रखी। हालांकि, अंधेरा, गहरी खाई और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियां बचाव कार्य में भारी बाधा डाल रही हैं।

Advertisement

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

अंबेनाली घाट में पहले भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ साल पहले, दापोली स्थित डॉ. बालासाहेब सावंत कोंकण कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी, जिसमें लगभग 30 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक बार फिर हुए इस हादसे ने पहले हुई दुर्घटना की भयावह यादों को ताजा कर दिया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।