Loading...

कंगना रनौत ने गुपचुप कर ली शादी? गले में मंगलसूत्र… अभिनेत्री के नए लुक को देख हैरान हुए लोग

Follow us

Share

Kangana Ranaut New Video: नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और पॉलिटिशियन कंगना रनौत हमेशा अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर कंगना रनौत चर्चा में आ गई हैं और इसके पीछे की वजह उनका कोई बयान नहीं है, बल्कि नया लुक है। हाल ही में कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने रहे वीडियो में कंगना रनौत का शादीशुदा महिला वाला अवतार देखने को मिला, जिसे देख लोग अलग-अलग तरह के अंदाजे लगाने लगे। कुछ लोगों ने तो ये तक पूछ लिया कि क्या कंगना रनौत ने गुपचुप शादी कर ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कंगना रनौत के हाथ में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर बिंदी दिखाई दी। इसे देखकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्शंस आने लगे। कुछ लोग कह रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी कर ली, तो कुछ कह रहे हैं कि ये लुक उनकी किसी फिल्म का हिस्सा है।

वीडियो में दिखा कंगना रनौत का नया लुक

बीते रोज कंगना रनौत एक घर से निकलती हुई नजर आईं और इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम भी वहां मौजूद रही। वीडियो में कंगना रनौत लाइट पिंक कलर का सूट सलवार, हाथ में हरी चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर काली बिंदी लगाए हुए दिखाई दीं। हालांकि, कंगना ने निकलते हुए पैप्स से कोई बातचीत नहीं की और सीधा जाकर गाड़ी में बैठ गई। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग तमाम तरह के रिएक्शंस देने लगे, जबकि ज्यादातर लोग सवाल करते हुए दिखाई दिए।

Advertisement

लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शंस

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर एक यूजर ने लिखा, ‘मंगलसूत्र? क्या कंगना ने शादी कर ली? दूसरे ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि वो किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। ‘एक यूजर ने लिखा, ‘जो भी वो खुशकिस्मत शख्स है, कंगना के लिए अच्छा है आशा करती हूं कि वो खुशहाल जीवन जिएं।’

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।