Loading...

लाडनूं के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का स्क्रैपर जलकर राख

Follow us

Share

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के लाडनूं शहर के तेली रोड स्थित गली नंबर 6 में एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग इतनी विकराल थी कि इसकी ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। जानकारी के अनुसार, गोदाम में रखा रबर और प्लास्टिक का भारी मात्रा में माल आग की चपेट में आ गया, जो देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वहीं सूचना पर नगर पालिका की दमकल टीम और पुलिस थाना अधिकारी शंभू दयाल मीणा सहित नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां, उपाध्यक्ष मुकेश खिंची, सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी भी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और आमजन के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी ने कहा कि शहरी क्षेत्र के अंदर बने कपड़े और प्लास्टिक, रबर, तीरपाल, कागज के गोदामो को जनहित में हटाया जाना चाहिए ताकी भविष्य में होने वाली ऐसी धटना से जनता को सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही शहरी क्षेत्र के अंदर बनाए गए ऐसे गोदामो वाले सभी मालिकों को स्थानीय प्रशासन द्वारा नियमानुसार नोटरी जारी कर पाबंद किया जाना चाहिए। ताकी जनता को होने वाले नुकसान से समय रहते बचाया जा सके। लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, उपखंड अधिकारी व तहसीलदार और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने भी लिया इस धटना का जायजा आपसी विचार विमर्श कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

Advertisement

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।