Loading...

“ना दूरी है, ना खाई है… मोदी जी हमारे भाई हैं”

Follow us

Share

 हमीद मेवाती

अजमेर (रॉयल पत्रिका) I 28 फरवरी को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर आगमन को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर शहर द्वारा दरगाह मुख्य द्वार से धान मंडी तक विशाल पैदल रैली निकाली गई।

रैली के दौरान “ना दूरी है, ना खाई है… मोदी जी हमारे भाई हैं” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं और समाज के लोगों ने भाग लिया। मार्ग में व्यापारियों व आमजन से जनसंपर्क कर उन्हें जनसभा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया तथा निमंत्रण पत्र वितरित किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह ऐतिहासिक जनसभा अजमेर सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

रैली के दौरान दरगाह क्षेत्र से लेकर धान मंडी तक समर्थन और स्वागत का माहौल रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर दरगाह खादिम सैयद अफसान चिश्ती, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुंसिफ अली खान, जंग बहादुर पठान, अजमेर शहर मोर्चा जिला अध्यक्ष सफीक पठान, अजमेर देहात पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा कुरैशी, शहर उपाध्यक्ष सैयद मेराज चिश्ती, शहर महामंत्री सैयद सादिक अली, साकिर खान, अलीम शेख, आमान खान, अजमत खान सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।