Loading...

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ग्रेटर इजराईल के लिए काम कर रहे हैं ?

संपादकीय

Royal Patrika Default News

Follow us

Share

अमेरिकी राष्ट्रपति इजराईल के इशारे पर काम कर रहे हैं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा हाल ही में लिए गए निर्णयों से तो यही समझा जा सकता है I इजराईल को बचाने या इजराईल की सुरक्षा करने के लिए अमेरिका ने सब कुछ दाव पर लगा दिया है I अमेरिका इसराईल को भारी मात्रा में हथियार, पैसा एवं सैनिक उपलब्ध करवा रहा है I वर्तमान में इजराईल अमेरिका के लिए गले की हड्डी बन गया है I इजराईल के लिए अमेरिका ने ईरान सहित दर्जनों मुस्लिम और दूसरे देशों से दुश्मनी ले रखी है या फिर यह भी कहा जा सकता है कि इजराईल अमेरिका का एक प्रोक्सी देश है I अमेरिका ने ही उसे पश्चिमी मुस्लिम देशों को कंट्रोल करने के लिए स्थापित एवं विकसित किया है I इजराईल वैसे एक छोटा-सा देश है, लेकिन अमेरिका और भारत जैसे बड़े देशों पर बड़ा प्रभाव रखता है I अमेरिकी राष्ट्रपति इजराईली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कभी विरोध में नहीं बोलते देखे गए हैं I इसी तरह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ नहीं बोलते हैं I माना यह भी जा रहा है कि इसराईल ने दोनों को ही सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने में बड़ी मदद की है I इजराईल का भविष्य खतरे में है I इजराईल चारों तरफ से मुस्लिम देशों से घिरा हुआ है I फिलिस्तीन की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले सशस्त्र संगठन हमास से उसका संघर्ष चल रहा है I इसराईल के वर्तमान में किसी भी मुस्लिम देश से अच्छे संबंध नहीं हैं I इजराईल के कारण अमेरिका के भी मुस्लिम देशों से रिश्ते खराब होते जा रहे हैं I इजराईल और ईरान के बीच 12 दिन का भीषण युद्ध हुआ I इस भीषण युद्ध के कारण इजराईल की आर्थिक एवं सैन्य स्थिति में काफी गिरावट आई है I इस युद्ध के बाद इजराईल से अब कोई भी मुस्लिम देश नहीं डरता है I लेकिन ईरान युद्ध से पहले इजराईल की पश्चिमी एशिया में एक डॉन जैसी स्थिति थी I विश्व में एकमात्र ऐसा देश था इजरायल जो किसी भी पड़ौसी और गैर पड़ौसी मुस्लिम देश पर मिसाइलों, लड़ाकू विमानों एवं ड्रोनों से आक्रमण कर सकता था I लेकिन अब ऐसा नहीं है I अब इसराईल घायल शेर की तरह है I इजराईल चाहता है कि अमेरिका ईरान पर भीषण हमला करे, जिससे ईरान बर्बाद हो जाए I यदि ईरान बर्बाद नहीं हुआ तो यह भी निश्चित है कि वह इसराईल को जरूर बर्बाद कर देगा I इसराईल इसलिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रहा है कि अमेरिका ईरान पर आक्रमण करे I लेकिन ईरान की मिसाईल तकनीक और चीन एवं रूस के हथियारों की मदद के कारण ईरान एक बड़ी सैन्य ताकत बन गया है I अमेरिका भी ईरान से डरने लगा है I अमेरिका चाहते हुए भी ईरान पर हमला नहीं कर पा रहा है I यह भी माना जा रहा है कि यदि अमेरिका ईरान पर हमला करने के बाद भी कुछ नहीं बिगाड़ पाया तो अमेरिका की बर्बादी होना तय माना जा रहा है I यदि अमेरिका ईरान में युद्ध नहीं हुआ तो इजराईल के बुरे दिन भी शुरू हो सकते हैं I अमेरिका भी इसराईल को नहीं बचा पाएगा, क्योंकि इसराईल सभी मुस्लिम देशों को गुलाम बनाने या ग्रेटर स्टाइल बनाने की मंशा रखता है I लेकिन इजराईल की योजना को ईरान और तुर्की जैसे ताकतवर मुस्लिम देशों ने फैल कर दिया है I इजराईल की अब सिर्फ इच्छाएं ही बची हैं I इजराईल के पास अब ताकत नहीं है I इजराईल की ताकत लगातार कमजोर हो रही है I यह जरूर कहा जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री अभी भी इजराईल के साथ खड़े हैं I यह मजबूत राष्ट्र अध्यक्ष क्यों इजराईल का साथ दे रहे हैं, ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं I जबकि इनके देशों को इसराईल के कारण आर्थिक नुकसान लगातार हो रहा हैI

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।