झालावाड़ में निशुल्क मूसलमानी खतना सुन्नत शिविर हुआ आयोजित
-398 बच्चों की खतना की गई
झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। हर साल की तरह इस साल भी सीरते मुस्तफा मददगार सोसायटी हबीब नगर ओर ईदगाह इंतजामिया कमेटी की जानिब से निशुल्क मुसलमानी खतना सुन्नत शिविर 23 अक्टूबर 2025 गुरुवार को ईदगाह मैदान झालावाड़ में सोसायटी के सदर हाजी अब्दुल हुसैन साहब और ईदगाह सदर शराफत अली उर्फ अब्बू भाई की सदारत में लगाया गया। जिसमें 398 बच्चों की खतना की गई। सोसायटी के सेकेट्री राजू भाई हबीब नगर ओर नायब सदर बल्ला भाई पार्षद इमरान पेंटर ने बताया कि सुबह 8 बजे कुरान खानी से खतना शिविर का आगाज हुआ जो शाम 6 बजे तक चलता रहा। खतना करवाने के लिए झालावाड़ सहित पाटन गागरोन मंडावर सुकेत सातलखेडी रामगंजमंडी, भवानीमंडी, पचपाहड, अकलेरा मनोहरथाना, केथून केशवाराई पाटन सांगोद कुंदनपुर रटलाई असनावर रिछवा भालता बकानी खानपुर, बारां के अलावा एमपी से भी कई लोग तशरीफ़ लाएं। खतना शिविर के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए खतना शिविर इंतजामीया सदर मकसूद भाई महेशपुरा फईम जीलानी ओर केशियर मोनू भाई ने बताया कि खतना शिविर के खुशुशी मेहमान हांजी मुमताज भाई फ्रूट वाले, मुकीम भाई अब्बासी, इनाम जाफर, पार्षद मूकीम भाई, टाटा पुलिस प्रशासन से 112 गाड़ी के इचार्ज हेड राधेश्याम जी मालव, ईस्माइल अंसारी, डॉक्टर रोशन अली, रईस भाई कटपीस रहे। इनके अलावा झालावाड़ मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी, हर साल की तरह इस साल भी बाहर से आने वाले सभी हजरात के लिए हाजी बशीर खान, महफूज भाई, हनीफ खान की जानिब से ठंडे पानी के कैंपर लगाए गए। इस मौके पर राजू भाई हबीब, बल्ला भाई पार्षद ,शाहनवाज हुसैन, रंगरेज मोनू भाई, मुख्तार मंसूरी, इमरान पेंटर, नीसार भाई, नेताजी मकसूद भाई, जाकिर भाई, आदिल बोरवेल, इमरान कारपेंटर, फैजान बोरवेल, रईस भाई मिस्त्री, राजू पेंटर, जीशान बोरवेल, फहीम भाई, जिलानी रिंकू, मंसूरी शाहरुख भाई कटपीस, साकिर भाई मिस्त्री, साजिद रज़ा क़ादरी, सोहेल भाईजान, सैफ भाई, शोएब हुसैन, बब्बन पठान, लईक खान, तौसीफ अब्बासी, बब्बल अब्बासी, माजिद खान, गोलू मतीन, इरशाद मिस्त्री, आदील पोपी, मिस्त्री बीटटू, कबानी राजा, पेंटर फैजल मंसूरी, इरशाद अब्बासी, आसिफ आर सी सी, आसीफ वेल्डिंग मौजूद रहे । खतना शिविर के सफल आयोजन के बाद सोसायटी के सदर हाजी अब्दुल हुसैन साहब ने सोसायटी के सभी मेंबरान हजरात के सामने निशुल्क इज्तेमाई शादी सम्मेलन का प्रस्ताव रखा। जिसमें सोसाइटी के सभी मेंबरान हजरात ने अपनी रजामंदी दी। इसके बाद सोसायटी के सदर हाजी अब्दुल हुसैन साहब ने 29 मार्च 2026 रविवार को ईदगाह मैदान झालावाड़ में 5 जोडे का निशुल्क इज्तेमाई शादी सम्मेलन करने का ऐलान किया। अगले महीने सम्मेलन की तैयारीयां के लिए एक बड़ी मीटिंग की जाएगी जिसमें शहर के जिम्मेदार और उलेमा हजरात को भी बूलाए जाएगे, खतना शिविर में आए हुए खुसुसी मेहमान और खतना शिविर में अपनी खिदमत देने वाले सभी मेंबरान हजरात का सोसायटी के सदर (हाजी अब्दुल हूसेन साहब)(सेक्रेट्री राजू भाई हबीब नगर) (केशियर शाहनवाज हुसैन) (नायब सदर बल्ला भाई पार्षद) ने शुक्रिया अदा किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
