झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में भवानीमण्डी पुलिस की कार्यवाही
फिरोज खांन वारसी
झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। पुलिस थाना भवानीमंडी, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि नशे शराब में होकर वाहन चलाने वाले व सार्वजनिक स्थानों एवं शराब के ठेको के पास शराब पीने वाले व्यकितयों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु सभी धानाधिकारीयो को निर्देशित किया गया था इन्ही निर्देशो की पालना में पुलिस थाना भवानीमण्डी द्वारा दौराने गश्त 08 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया जाकर उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही पुलिस- जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व चिरजीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस, अधीक्षक झालावाड के निर्देशन मे प्रेमकुमार आरपीएस वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में रमेशचंद मीणा पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमंडी मय जाप्त द्वारा 11.10.2025 को संध्याकालिन गश्त के दौरान होटल ढाबे, शराब ठेके को चैकिंग करते हुये लगातार गश्त की दौराने चेंकिग व गश्त में शराब ठेको के पास शराब पीने वाले 03 व्यक्तियो व शराब ठेको के पास शराब पीलाने वाले डिसलेरी मैदान शराब ठेका सेल्स मेन पंकज मांडवी रोड शराब ठेका सेल्समेन वशवत गुर्जर एवं डिसलेरी मैदान शराब ठेका संचालक अजय मीणा व नशे शराब में होकर वाहन चलाने वाले 02 व्यक्तियों को उनके कब्जे के वाहन जब्त कर उपरोक्त सभी 08 व्यक्तियो को अलग-अलग धाराओं में गिरफतार किया जाकर पाबंद करवाया गया।
गिरफ्तारशुदा सराब ठेका सेल्समेन-
यशवन्त पुत्र शिवनारायण जाति गुर्जर उम्र 30 साल निवासी सुलिया पुलिस थाना भवानीमंडी जिला झालावाड़,
पंकज कुमार पुत्र कैलाशचंद जाति धोबी उम्र 25 साल निवासी भैसोदामंडी थाना भानपुरा जिला मंदसोर म.प्र
गिरफ्तारशुदा शराब ठेका संचालक-
अजय मीणा पुत्र रामलाल जाति मीणा उम्र 27 साल निवासी टगर मोहल्ला भवानीमंडी जिला झालावाड़
गिरफ्तारशुदा नशे शराब में होकर वाहन चलाने वाले-
अनिल बाधरा पुत्र बाबुलाल जाति धोबी उम्र 28 साल निवासी मैसोदा थाना भानपुरा जिला मंदसौर म.प्र,
ईश्वर पुत्र भैरुलाल जाति धोबी उम्र 22 साल निवासी धोबीखेड़ा थाना मिश्रोली जिला झालावाड़,
गिरफ्तारशुदा शराब ठेके व सावर्जनिक स्थान पर शराब पीने वाले,1. कुलदीप कुमार पुत्र भगवान सिह जाति पासवान उम्र 25 साल निवासी बशीर कोलोनी भवानीमंडी,
अमन कुशवाह पुत्र विजयराम सिह जाति कुशवाह उम्र 19 साल निवासी बिरला ग्राम नागदा म.प्र.,
सुचित शर्मा पुत्र विष्णु प्रसाद जाति ब्राह्मण उम्र 23 साल निवासी कोटडा पुलिस थाना भवानीमंडी जिला झालावाड़
चेतावनी-
इलाका थाना भवानीमंडी में संचालित सभी शराब ठेका संचालको व सेल्समेनो को निर्देशित किया जाता है कि भविष्य में भी कोई शराब ठेका संचालक व सेल्समेन अपने शराब के ठेको के अंदर या आस पास किसी भी व्यक्ति को शराब का सेवन नहीं करायेगा ऐसा पाया जाने पर शराब ठेका संचालक व सेल्समैन के खिलाफ विधिक कानुनी कार्यवाही की जावेगी। इलाका थाना भवानीमंडी में संचालित सभी शराब ठेका संचालको व सेल्समैनो को निर्देशित किया जाता है कि निर्धारित समय पर ही शराब ठेका संचालन करे निर्धारित समय से पूर्व या बाद में ठेका संचालन होते पाया जाने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जावेगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
