दूल्हा दुल्हन से मात्र एक रुपए लेकर कराया जाएगा निकाह
दुल्हन को 21 आइटम गिफ्ट दिए जाएंगे, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
पाली (रॉयल पत्रिका)। सामाजिक संस्था मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति पाली की और से पाली में तीसरी बार मात्र एक रुपए में आम मुस्लिम समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 25 जोड़ो का एक साथ निकाह करवाया जाएगा। अध्यक्ष मेहराज अली चूडिगर ने बताया कि इस सामूहिक सम्मेलन में दूल्हा दुल्हन के परिवार वालों से मात्र एक रुपए लेकर निकाह करवाया जा रहा है। जिसमें अब तक 25 जोड़ो का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। समिति के प्रवक्ता मोहम्मद खालिद कादरी ने बताया कि दूल्हा दुल्हन से मात्र एक रुपए लिया जा कर दुल्हन को 21 आइटम गिफ्ट दिए जाएंगे। जिसमें कुरान शरीफ, जा नमाज, तस्बीह, अलमारी, मसेरी, दीवार घड़ी, बुर्का, बरतन सेट, बाथरूम सेट, गैस चूल्हा, कुकर, पानी का कैम्पर, ब्लैंकेट, दुल्हन के लिए निकाह का जोड़ा, दो लेडीज सूट, कंगन सेट, इस्लामिक बुक्स सहित कुल 21 आइटम गिफ्ट दिए जाएंगे।
इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि मौलाना सय्यद मुहम्मद कादरी साहब जयपुर से तशरीफ लायेंगे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों में कमेटी के अध्यक्ष मेहराज अली चूडिगर, संयोजक जाकिर गौरी, चांद मोहम्मद संजरी, शकील अहमद नागौरी, जहिर अली मकरानी, सत्तार पठान, इकबाल भाई मोयल, इंसाफ अली साता वाले, इंसाफ भाई सोलंकी, हसन चौहान, अकरम खिलेरी, रईस सोलंकी, अफजल पठान, अशरफ खान, अरबाज खान अज्जू, रफीक भाटी, वाहिद खान, परवेज अंसारी, आरिफ नवीन, मोहम्मद शरीफ भाटी, सलीम फ्रूट वाले, गुड्डू भाई, फकीर मोहम्मद चढ़वा, यासीन सबावत, अय्यूब सुलेमानी, रफीक सोलंकी,अनवर हुसैन सोजत, इकबाल भाटी,, आदि कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
