Loading...

जयपुर से पिकनिक मनाने गए 8 दोस्तों की डूबने से मौत

जयपुर

Follow us

Share

एक-दूसरे को बचाने में बनास नदी में गई जान

टोंक, (रॉयल पत्रिक)। बनास नदी में डूबने से 8 दोस्तों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी लोग जयपुर के रहने वाले थे। ये पिकनिक मनाने गए थे। तीन युवक खाना बना रहे थे, ऐसे में वे बच गए।

एसपी विकास सांगवान ने बताया कि हादसा मंगलवार दोपहर 1:15 बजे सदर थाना क्षेत्र के कच्चा बांध, पुराना बनास पुलिया पर हुआ। डूबने से 8 की मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि इनमें से कुछ युवक नहाने के लिए नदी में उतरे थे और डूबने लगे। इन्हें बचाने के लिए बाकी दोस्त भी नदी में उतर गए और वे हादसे का शिकार हो गए।

इनकी हुई मौत – आजाद हुसैन उर्फ बल्लू (36) पुत्र इस्लामुद्दीन, निवासी लुहारों का खुर्रा, घाटगेट जयपुर, कशब खान (19) पुत्र नौशाद, निवासी राय कॉलोनी, हसनपुरा जयपुर, फरहान (18) पुत्र अशफाक, निवासी राय कॉलोनी, हसनपुरा जयपुर, नौशाद (35) पुत्र शाकिर, निवासी राय कॉलोनी, हसनपुरा जयपुर, नवाब (28) पुत्र रईस, कच्ची बस्ती, पानीपेच जयपुर, साजिद (20) पुत्र रईस, कच्ची बस्ती, पानीपेच जयपुर, रिजवान (29) पुत्र बाबू खां, ईमाम चौक, घाटगेट जयपुर , कासिम (28) पुत्र मुख्तयार अहमद, ब्राह्मणों का घेर, मेहवतों का मोहल्ला, घाटगेट जयपुर के रहने वाले थे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।