सांगानेर में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने फहराया तिरंगा
जयपुर/सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर स्टेडियम में भारत के 76वें गणतंत्र दिवस का उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। उनके साथ नगर निगम सांगानेर जोन के उपायुक्त रवि कुमार गोयल और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है कि हमारे वीर शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी दी, और हमारे महान नेताओं ने संविधान बनाकर हम भारतीयों का गौरव बढ़ाया। इस प्रेरणा से आज भारत विश्वभर में अपनी पहचान बना रहा है।” महापौर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और प्रयासों से राजस्थान ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि हम संविधान गौरव पर्व मना रहे हैं और देश की रक्षा करने वाले शहीदों का सम्मान करेंगे, साथ ही स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान रखेंगे ताकि पिंक सिटी जयपुर को और भी सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में नगर निगम सांगानेर जोन के उपायुक्त रवि कुमार गोयल ने सबका आभार व्यक्त किया और कहा कि हम सभी मिलकर जयपुर को हर दिशा में और बेहतर बनाएंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
