Loading...

दा बुद्धा सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था द्वारा किया 50 शिक्षकों को सम्मानित

चौमूं

Follow us

Share

शिक्षक को समाज की रीढ़ एवं बच्चों का भविष्य निर्माता है- पूर्व विधायक शर्मा

चौमूं (रॉयल पत्रिका)। शहर के मोरीजा रोड़ कागलिया हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को दा बुद्धा सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक को समाज की रीढ़ एवं बच्चों का भविष्य निर्माता है। अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र कुमार बुनकर ने कहा कि बच्चों के जीवन को सही दिशा देने का कार्य शिक्षक करते हैं। वे न केवल पुस्तकों का ज्ञान प्रदान करते हैं बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण की शिक्षा भी देते हैं। विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत बीईईओं सत्यनारायण बुनकर व पीसी बलाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में संस्था द्वारा 50 शिक्षकों का पंचशील दुपट्टा पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व संस्था के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन विनोद कुमार बुनकर व महेंद्र बॉयला ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, मनीष बिदावत, महेश मोरदिया, रामचरण खारड़िया, हेतराम बबेरवाल, मुकेश रोजडा, डॉ. कैलाश चन्द बुनकर, चौथमल डुंडलोदिया, नरेश कुमार रोजड़ा, कैलाश चंद्र स्याऊ, शंकर लाल मुवानिया, कमल कुमार वर्मा, सुखाराम बुनकर, गोपाल चन्द डोई, उमराव परिहार सहित शिक्षक मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।