39 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त
डॉ० तौहीद
सुकेत (रॉयल पत्रिका)। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 39 किलो 700 ग्राम डोडा चूरा जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। मंडाना थाना अधिकारी अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान संदिग्ध पिकअप को चेक किया तो उसमें 39 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद कर तस्करी करते हुए तिलवासनी जोधपुर निवासी विकास पुत्र ओमप्रकाश एवं आमलियावास जोधपुर निवासी जगदीश पुत्र बीरबल राम को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया। तस्करों द्वारा पिकअप वाहन में पीछे कंटेनर में अलग से एक गुप्त केबिन बनाया जाकर उसमें डोडा चूरा भरकर तस्करी की जा रही थी। बाहरी तौर पर देखने पर केबिन नजर नहीं आ रहा था। कंटेनर की छत पर अलग से ढक्कन लगा हुआ है। कंटेनर में पुराने चिप्स, नमकीन के कार्टन रखकर तस्करी की जाती है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
