Loading...

करबला मे आयोजित इज्तेमाई निकाह में 30 जोड़े बने हमसफर

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। रामगढ़ मोड़ स्थित कर्बला चौराहे पर गार्नेट हाउस में रविवार 15 जून को एक इज्तेमाई निकाह का आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें 30 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और ज़िंदगी के नए सफर की शुरुआत की। यह अनूठा सामूहिक निकाह कार्यक्रम ‘बेटी बोझ नहीं, अभिमान है’ की थीम पर आयोजित किया गया था, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस इज्तेमाई निकाह का आयोजन व्यवसायी एवं समाजसेवी हाजी हबीब खान गार्नेट एवं हज्जन हसीना बेगम की जेरे निगरानी में किया गया, उनके नेतृत्व में यह सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गार्नेट ने इस मौके पर कहा कि आजकल के महंगाई के दौर में, जहां बेटी की जिम्मेदारी पिता पर होती है और वह जीवन भर मेहनत-मजदूरी करता है, इस आयोजन का मकसद यह पैगाम देना था कि ‘बेटी बोझ नहीं, अभिमान है। कार्यक्रम में पांच काजियों ने निकाह की रस्म अदा की, और समाज के प्रति इस अनूठे कदम की सराहना की। हबीब खान गार्नेट ने आगे कहा कि यदि यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफल रहता है, तो भविष्य में 100 जोड़ों का निकाह कराया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक अमीन कागजी, एडवोकेट सैयद सादात अली, समाजसेवी अनवर शाह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती और समाजसेवी बद्री सिंह राजावत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और इस पहल को समाज में एक नया विश्वास और सुकून देने वाली पहल करार दिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।