शिविर में नाम शुद्धिकरण से चौथमल माली सहित 28 ग्रामीणों को मिली राहत
– अंत्योदय पखवाड़े ने बदली जिंदगी
सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। राज्य सरकार द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा में आयोजित शिविर में ग्राम चौथ का बरवाड़ा निवासी चौथमल के जीवन में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ। चौथमल को लंबे समय से अपने नाम में राजस्व रिकॉर्ड में अशुद्धि के कारण विभिन्न शासकीय कार्यो और सेवाओं में बाधा का सामना करना पड़ रहा था। शिविर प्रभारी के निर्देशन में राजस्व विभाग के कार्मिकों ने तत्परता दिखाते हुए दस्तावेजों का सत्यापन कर नाम शुद्धिकरण की प्रक्रिया तुरंत पूर्ण की। इस पहल से न केवल चौथमल को राहत मिली, बल्कि शिविर में कुल 28 प्रकरणों में नाम शुद्धिकरण कर संबंधित ग्रामीणों को भी बड़ी सुविधा प्रदान की गई। इस जनकल्याणकारी प्रयास पर सभी लाभार्थियों एवं ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिविर प्रभारी एवं राजस्व विभाग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर वास्तव में “अंत्योदय” की भावना को साकार करते हैं, जहां सरकार की योजनाएं एवं सेवाएं सीधे आमजन तक पहुंचती हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
