पंचायत अंसारियाँन समिति कोटा का 25 वां इज़्तिमाई सम्मेलन संपन्न
कोटा, (रॉयल पत्रिका)। पंचायत अंसारियान समिति कोटा का 25 वाँ इज़्तिमाई निकाह प्रोग्राम (सम्मेलन) 2 फरवरी 2025 रविवार को दशहरा मैदान, कोटा में संपन्न हुआ। पंचायत अंसारियाँन समिति के सदर लियाकत हुसैन अंसारी ने बताया की शहर काजी जुबेर अहमद की सरपरस्ती में 15 जोड़ों का निकाह प्रोग्राम दशहरा मैदान में संपन्न हुआ। इज्तेमाई निकाह सम्मेलन में 15 जोड़ो ने निकाह कुबूल कर एक दूसरे का हाथ थामा। शहर काजी जुबेर अहमद ने सभी जोड़ो को सादगी के साथ जिंदगी गुजारने की बात कही। प्रोग्राम में आए अतिथियों ने कड़ी-पुड़ी, नुक्ती व नमकीन के साथ लजीज खाने का लुत्फ उठाया। प्रोग्राम में शहर काजी जुबेर अहमद, उप महापौर सोनू कुरेशी, पंचायत अंसारियांन समिति के सदर लियाकत हुसैन अंसारी, पूर्व मनोनीत पार्षद और वरिष्ट उपाध्यक्ष जरगाम अहमद, पार्षद परवेज शिब्बू, पार्षद साहिब हुसैन अंसारी, मुख्तार हुसैन अंसारी, हाजी सिराज अंसारी, हाजी अनवर अंसारी ने दूल्हे – दुल्हनों को खुशियों के साथ जिंदगी गुजारने की दुआएं दी। इस दौरान पंचायत के जनरल सेक्रेटरी अकील अंसारी, पंचायत के खाजीन रिजवानुद्दीन अंसारी, जहूर अंसारी, जमील अंसारी, नईम दानिश, आबिद हुसैन अंसारी, सलीम अंसारी, साबिर अंसारी, शुजाअत अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
