Loading...

मांगरोल में इज्तिमाई निकाह सम्मेलन में 23 जोड़े बने हमसफर

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन

मांगरोल,(रॉयल पत्रिका)। इज्तिमाई शादी कमेटी पंचायत अंसारियान बड़ी हथाई संस्थान के तत्वावधान में मुस्लिम समाज का 20 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन कमेटी के जनरल सेकेट्री मास्टर मोहम्मद रफीक ने बताया कि सम्मेलन बावड़ी ग्राउंड बारां रोड़ मांगरोल में आयोजित किया गया। जिसमे 23 जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले सम्मेलन में बारां, पांडोला, श्योपुर, खातोली, इटावा, मांगरोल सहित अन्य जगह से जोड़े शामिल हुए। निकाह होने के बाद लोगों ने दुल्हा-दुल्हन को मुबारकबाद दी। इज्तिमाई शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में आए हुए मेहमानों ने कहा कि बदलते समय में सामूहिक विवाह सम्मेलन फिजूलखर्ची से बचने के लिए बेहतरीन जरिया है। मेहमानों ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन निर्धन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। लोगों को फिजूल खर्च रोकने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करना चाहिए। सुबह से ही निकाह कार्यक्रम शुरू हो गए थे। एक ओर निकाह कार्यक्रम चलते रहे तो दूसरी ओर भोजन व दुल्हनों की विदाई कार्यक्रम जारी रहे। मांगरोल के बाहर से पहुंचने वाले अधिकांश जोड़े दोपहर तक विदा हो गए थे। कार्यक्रम में राजस्थान स्टेट हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी मोहम्मद अशफाक, ईदगाह सदर मोहम्मद अशफाक, अब्दुल रज़ाक मेहमानों वाईस चेयरमैन, इक़बाल भाई लाइट वाले, उस्मान सेठ पलायथा, पंचायत बारह गाँव के पटेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामचरण मीणा, पूर्व अध्यक्ष अमित चोपड़ा, सत्यनारायण पारेता, पीयूष विजय, भाजपा नगर अध्यक्ष जयप्रकाश सुमन, प्रहलाद सिंह सोलंकी पूर्व पार्षद, एडवोकेट अंसार इंदौरी, थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा आदि मेहमानों ने भी भाग लिया। आए हुए मेहमानों का सरपरस्त पटेल अब्दुल हकीम, सदर मोहम्मद अकरम ड्राइवर, नायब सदर जाकिर हुसैन अंसारी, जनरल सेकेट्री मास्टर मोहम्मद रफीक, खजांची इकबाल हुसैन बकरे वाले, मुख्य सलाहकार हाजी सलीम भाई बीड़ी वाले, मोहम्मद सादिक कानूनगो, संगठन मंत्री फारूक अहमद बाजे वाले सहित अन्य सदस्यों ने साफा बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।