Loading...

मदरसा जामिया तय्यबा में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

जयपुर

Follow us

Share

– बच्चों ने पोस्टर, क्विज़ और ‘वेस्ट टू बेस्ट’ गतिविधियों से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की ओर से ईशा खंडेलवाल द्वारा मदरसा जामिया तय्यबा में एक रचनात्मक एवं जागरूकता पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समुदाय को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पुनः उपयोग की अहमियत से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई, जिसके बाद पर्यावरण की अहमियत पर बच्चों को संबोधित किया गया। ईशा खंडेलवाल ने सरल भाषा में बताया कि पेड़, पानी, जानवर, पक्षी सब नेचर की नियामतें हैं और इन्हें बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं जिनमे पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, वेस्ट टू बेस्ट गतिविधि आयोजित की गईं। कार्यक्रम में कुल 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 90 से अधिक लड़कियाँ थीं। यह संख्या बालिकाओं की सक्रिय सहभागिता और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता का परिचायक बनी।इस मौके पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में
अमरीन बानो , फरीदा बानो एवं बहादुर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ा। साथ ही आयोजकों ने जामिया तय्यबा मदरसा के प्राचार्य कारी मोहम्मद इसहाक साहब और मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन का विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन की बात कही।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।