Loading...

रात को खुद की रिटायरमेंट पार्टी से लौट रहे था प्रिंसिपल, कोटा में निर्माणाधीन नाले में गिरने से गई जान

Follow us

Share

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में निर्माणाधीन नाले में बाइक सहित गिरने से रिटायर्ड प्रिंसिपल की मौत के मामले में कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संबंधित ठेकेदार फर्म पर 17 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाकर उसे छह महीने के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

जांच में लापरवाही आई सामने

हादसे के बाद केडीए सचिव मुकेश चौधरी ने मामले की जांच को लेकर टीम गठित की थी। टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सागर मीणा, असिस्टेंट इंजीनियर लालचंद मटोरिया और इंजीनियर विनोद मंडावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। तीनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

ठेकेदार पर लगा जुर्माना

केडीए ने संबंधित ठेकेदार फर्म मेसर्स इंजीनियर नरेंद्र कुमार गुप्ता पर कार्यादेश की शर्तों का पालन नहीं करने के आरोप में 17 लाख 23 हजार 712 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही फर्म को छह महीने के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी।

Advertisement

निर्माणाधीन नाले में मिला था शव

बता दें कि 21 मई की सुबह बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोकुल कॉलोनी में निर्माणाधीन नाले में एक व्यक्ति का शव और बाइक मिली थी। जांच में मृतक की पहचान रिटायर्ड प्रिंसिपल रामेश्वर रावत के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वे तीन महीने पहले झाड़गांव स्कूल प्रिंसिपल पद से रिटायर हुए थे। बुधवार की रात रामेश्वर रावल बेहद खुश थे। साथी स्टाफ ने उनके सम्मान में पार्टी रखी थी। अपनों की बधाइयां, दुआएं और सम्मान के स्मृति चिह्न लेकर वे बाइक से घर के लिए निकले। तभी निर्माणाधीन नाले में गिरने से हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला लंबे समय से खुला पड़ा था और वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।