Loading...

New Rules From 1st July Today : कॉमर्शियल सिलेंडर से लेकर ट्रेन-पासपोर्ट तक, जानें 1 जुलाई से क्या-क्या हुआ बदलाव

New Rules From 1st July Today : कॉमर्शियल सिलेंडर से लेकर ट्रेन-पासपोर्ट तक, जानें 1 जुलाई से क्या-क्या हुआ बदलाव

Follow us

Share

July 2026 New Rules : नई दिल्ली। आज 1 जुलाई से नया महीना लग गया है। यानी जुलाई 2026 शुरू हो चुका है। ऐसे में नए महीने की शुरुआत से ही कई नए नियम भी लागू होते हैं। कई बदलाव होते हैं जिनका सीधा असर हमारे रोजमर्रा के कामों पर भी पड़ता है। इसी क्रम में आज से कई बदलाव हो रहे हैं। इसमें कॉमर्शियल सिलेंडर, ट्रेन, पासपोर्ट से लेकर आधार जैसी कई जरूरी चीजें शामिल हैं।

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन 180 रुपए तक सस्ता कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत 2930 रुपए हो गई है। पहले ये 3113.50 रुपए में मिल रहा था। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च घटेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली सस्ते कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी सस्ती हो सकती है।

2. नायरा का पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए सस्ता

प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए और डीजल 99.57 रुपए पर आ गया है। नायरा के देशभर में 7000 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। इसका सीधा असर आम आदमी को महंगाई से राहत मिलेगी। डीजल के दाम घटने से सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का खर्च (ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट) कम हो जाता है। इससे आने वाले दिनों में फल, सब्जियां, राशन और दूसरी जरूरी चीजें सस्ती हो सकती हैं।

Advertisement

3. डीजल की बिक्री पर लिमिट 1 जुलाई से हटी

अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है, यानी अब आप अपनी गाड़ी में जितना चाहें उतना डीजल भरवा सकेंगे। इसके साथ ही फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 11 जून को पेट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से ये पाबंदियां लगाई थीं, जिन्हें सप्लाई सुधरने के बाद 29 जून के नए आदेश के जरिए वापस ले लिया गया है। पिछले 18 दिन से बड़े उपभोक्ता सिर्फ बल्क सेल पॉइंट्स से ही ईंधन खरीद रहे थे। सरकार के इस फैसले से आम वाहन चालकों, ट्रांसपोर्टर्स और बड़े कॉमर्शियल खरीदार अपनी जरूरत के अनुसार जितना चाहें उतना डीजल सीधे पेट्रोल पंपों से भरवा सकेंगे।

4. ट्रेन के नियमों में हुआ बदलाव

जहां पहले ट्रेन में बिना यात्रा करने पर यात्रा का पूरा किराया और 250 रुपये लगते थे, तो वहीं अब इसमें 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। अगर कोई पुरुष महिला कोच में यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो अब उस पर 2500 रुपये जुर्माना लगेगा। अगर किसी दूसरे यात्री की टिकट पर कोई यात्रा करता है, तो उस पर पूरा किराया और 500 रुपए जुर्माना लगेगा। इसके अलावा, मामला मजिस्ट्रेट कोर्ट में जाने और दोषी पाए जाने पर अधिकतम 6 महीने की जेल, एक हजार रुपए का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं।

5. आधार से जुड़े नियम में हुआ बदलाव

1 जुलाई से आधार कार्ड में ऑनलाइन मुफ्त में ईमेल आईडी अपडेट करवा सकते हैं। 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ईमेल आईडी को आधार में मुफ्त में अपडेट करवाया जा सकेगा। मौजूदा समय में इसके लिए आपको जीएसटी सहित 75 रुपए का शुल्क देना होता है। सरकार के इस फैसले से उन करोड़ों नागरिकों को सीधी राहत मिलेगी जो अपने आधार में ईमेल आईडी लिंक या अपडेट कराना चाहते हैं। अब वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ऑनलाइन या निर्धारित केंद्रों के माध्यम से अपना ईमेल एड्रेस मुफ्त में अपडेट करा सकेंगे।

6. कार खरीदना हुआ महंगा

ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 1 जुलाई से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके तहत किया इंडिया ने अपने सभी वाहनों की रेंज में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है, जबकि टाटा मोटर्स कीमतों में 1.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। इसका असर 1 जुलाई से नई कार खरीदने वाले ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ेगा और उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी। टाटा मोटर्स के वाहनों को पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए अब ट्रेडिशनल फ्यूल गाड़ियों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारें खरीदना भी महंगा हो जाएगा।

7. पासपोर्ट बनवाना महंगा हुआ

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस में बढ़ोतरी की है, जो 1 जुलाई से लागू हो गई है। इससे पहले 2012 में पासपोर्ट की फीस बढ़ाई गई थी। यानी 14 साल बाद ये बढ़ोतरी हुई है। इसका असर अब नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को री-इश्यू कराने वाले नागरिकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा और उन्हें 1,000 से लेकर 2,000 रुपए तक अधिक खर्च करने होंगे।

8. ITR फाइल करने की आखिरी तारीख?

नए वित्तीय साल के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। अगर आप 31 जुलाई 2026 के बाद रिटर्न फाइल करते हैं, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है।

9. ATF की कीमतों में कटौती

केंद्र सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। इस कटौती के बाद अब नई कीमत 110 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसका असर एयर लाइन कंपनियां टिकट के दामों में कटौती कर सकती हैं।

10. RBI का नया नियम?

ग्राहकों को गलत जानकारी देकर या गुमराह करके वित्तीय उत्पाद बेचने वाले बैंकों पर अब भारतीय रिजर्व बैंक आज यानी 1 जुलाई से सख्ती कर रहा है। आरबीआई के नए नियमों के अनुसार, यदि किसी ग्राहक को गलत तरीके से कोई प्रोडक्ट बेचा जाता है, तो वह पूरी तरह से रिफंड और नुकसान के मुआवजे का हकदार होगा। इसलिए कोई भी बैंक ऐसा नहीं कर सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।