Loading...

यूपी में तूफान ने मचाई तबाही! बिहार में आंधी-बारिश से दिन में छाया अंधेरा, देश के 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

यूपी में तूफान ने मचाई तबाही! बिहार में आंधी-बारिश से दिन में छाया अंधेरा, देश के  22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Follow us

Share

Monsoon Rainfall In India : नई दिल्ली/जयपुर। देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। देश के कई हिस्सों में गुरुवार को आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को देश के 22 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गोवा शामिल हैं।

यूपी-एमपी समेत 7 राज्यों में हुई बारिश

बुधवार को यूपी, एमपी, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश हुई। बिहार के 5 जिलों में सुबह-सुबह आंधी के साथ बारिश हुई, अंधेरा छाया। जिसके चलते लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं यूपी के कई जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। यूपी के चित्रकूट में आंधी से साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से बने श्यामाप्रसाद मुखर्जी आडिटोरियम की छत का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया और मलबे में तब्दील हो गया। वहीं इटावा, सीतापुर और फिरोजाबाद में हादसों में 3 लोगों की मौत हुई। वहीं पंजाब के मानसा में तेज आंधी में लोहे का गेट गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। राजस्थान के कई इलाकों में आंधी चली। दिल्ली में खराब मौसम के चलते 2 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुईं।

8 राज्यों में 40 डिग्री से ज्यादा रहा पारा

बारिश के बावजूद यूपी, दिल्ली, राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा पंजाब के भटिंडा में दर्ज किया गया। यहां पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस, यूपी के बांदा में 45.4 डिग्री सेल्सियस, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 45.5 डिग्री सेल्सियस और एमपी के खजुराहो में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय

राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा। जिससे प्रदेश के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने गुरुवार को जयपुर, अलवर सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

Advertisement

एमपी में प्री-मानसून गतिविधियां तेज

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हैं। ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश में लगातार बारिश और तेज आंधी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में 4 से 6 दिन देरी से पहुंचेगा मानसून!

आईएमडी के मुताबिक, इस बार यूपी में मानसून 4 से 6 दिन देरी पहुंच सकता है। इसके 24 जून तक प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। आने के बाद 10 दिनों में मानसून पूरे यूपी पर छा जाएगा। मानसून आमतौर पर 18-20 जून के बीच यूपी पहुंचता है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। ऐसे में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, एक-दो जगह स्थानीय मौसमी सिस्टम की वजह से बारिश हो सकती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।