पाली में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
पाली में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सलमान मोयल को जिला अध्यक्ष चुना गया। जाकिर हुसैन गौरी उपाध्यक्ष, शाहरुख अली महासचिव, निजाम खान सिंधी सचिव और युसूफ तिलजी वाला कोषाध्यक्ष बने। कार्यकारिणी में कई नए सदस्य शामिल किए गए। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सलमान मोयल ने समाज को साथ लेकर जनहित में काम करने का संकल्प लिया। Read More
