Loading...

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप नही करेगी कांग्रेस से गठबंधन

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर(रॉयल पत्रिका)। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस काफ्रेंस में घोषणा की कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नही होगा। आम आदमी पार्टी अकेला चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले दिल्ली  कांग्रेस अहयक्ष देवेंद्र यादव द्वारा कहा गया था कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेंगी। फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। आमआदमी पार्टी एवं कांग्रेस इण्डिया गइबंधन का भाग है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव दोनों पार्टीयों ने साथ मिलकर लड़ा था। लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय से दोंनो पार्टियों में खटास पैद हो गई । हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन करना चाहती थी। लेकिन हरियाणा के कुछ कांग्रेस नेताओं की जिद के चलते दोनों में गठबंधन नही हो सका था। अब आम आदमी पार्टी के संयोजक कांग्रेस के पद चिन्हों पर चलते  हुए कांग्रेस से गठबंधन करने के इंकार कर रहे है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन नही करने का कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इण्डिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी के प्रयासों से बना था और कांग्रेस ही गठबंधन को कमजोर कर रही है। अभी कांग्रेस की स्थिति इतनी मजबूत नही है जिससे वह देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपने बूते पर जीत सके। जबकि आम आदमी पार्टी की पंजाब एवं दिल्ली राज्य में मजबूत स्थिति है। आम आदमी पार्टी अपने विकास कार्यो के चलते दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव जीत भी सकती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।