अमित शाह ने राजनाथ सिंह के बाद क्यों ली सांसद पद की शपथ, जानें किसने ली सबसे पहले शपथ
पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शपथ ली.इसी क्रम में मंत्रिमंडल के बाकी के सदस्यों की पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री के बाद रक्षा मंत्री का पद आता है. इसलिए ही राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के बाद शपथ ली.

नई दिल्ली:
18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है.सबसे पहले सदन में राष्ट्रगान का गायन हुआ. इसके बाद पिछले सदन के दिवंगत सदस्यों को नए सदन के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली.उन्हें प्रोटेम स्पीकर भर्तुहरि महताब ने शपथ दिलाई. पीएम मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शपथ ली. आइए जानते हैं कि सदन में शपथ किस क्रम में दिलाई जाती है.
पीएम मोदी के बाद किसने ली शपथ
पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शपथ ली.इसी क्रम में मंत्रिमंडल के बाकी के सदस्यों की पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री के बाद रक्षा मंत्री का पद आता है. इसलिए ही राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के बाद शपथ ली. राजनाथ सिंह के बाद अमित शाह ने शपथ ली.
मंत्रिमंडल के शपथ लेने के बाद अल्फाबेटिकल ऑर्डर में राज्यों के सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. इस क्रम में शपथ लेने में असम के सांसदों को नंबर सबसे पहले आएगा. वहीं पश्चिम बंगाल के सांसद सबसे अंत में शपथ लेंगे.सदन में पहले दिन केवल 280 नवनिर्वाचित सांसद ही शपथ लेंगे. इसमें मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शामिल हैं. वहीं अगले दिन 25 जून को 263 नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी.
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
