दो वाहन चोर गिरफ्तार
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) तेजस्वनी गौतम IPS ने बताया कि पुलिस थाना प्रतापनगर जयपुर (पूर्व) के क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए आशाराम चौधरी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) के मार्गदर्शन में व विनोद शर्मा पुलिस आयुक्त, सांगानेर जयपुर पूर्व मुनींद्र सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर जयपुर (पूर्व) के नेतृत्व में, अशोक सिंह स.उ. नि., अविनाश एचसी, हुकम सिंह 7246, गणेश कानि. 9958 व राजेश कुमार कानि. 7730 की टीम गठित की गयी। घटित टीम द्वारा लगातार कड़ी मेहनत के साथ वाहन चोरो के उपर सतत निगरानी रखते हुए नाकाबन्दी एंव निगरानी बदमाशान करते हुए ईलाका थाना प्रताप नगर में मुखवीर खास व स्पेशल टीम की ईतला पर अभियुक्त सुनील मीणा व विशाल मीणा को द्वारकापुरी सर्किल प्रताप नगर जयपुर के पास से प्रकरण संख्या 976/2024 धारा 303(2) में गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ की गयी तो उन्होंने उक्त प्रकरण की कार एल्टों चोरी करना बताया जिसे टोंक सदर से जरिये फर्द जप्त कर बरामद किया गया। मुल्जिमान से प्रकरण में अनुसंधान कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
तरीका वारदात :- गिरफ्तारशुद मुल्जिमान सुनील मीणा व विशाल मीणा आदतन अपराधी है। अपने परिवार वालो से अलग रहते है। दिन में रैकी कर वाहन चोरी करते है। चोरी के पैसों का शौक मौज व स्मैक पीने में खर्च कर देतें है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
