Loading...

भाजपा सांगानेर मंडल की संगठन पर्व कार्यशाला संपन्न

Jaipur

Follow us

Share

सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। सांगानेर के मन भर पैलेस में भारतीय जनता पार्टी सांगानेर मंडल कि संगठन पर्व कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें कृष्ण मोहन शर्मा भाजपा महामंत्री जयपुर शहर ने सभी का मार्गदर्शन किया एवं अपने विचार व्यक्त किए। सांगानेर मंडल के प्रभारी विजय शर्मा ने संगठन पर्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए संगठन रचना के लिए मंडल के सभी 10 वार्डों के प्रभारी नियुक्त किये। जो वार्ड संयोजक व पार्षद, प्रत्याशी के सहयोग से आगे बूथ स्तर पर संगठन रचना में कार्य करेंगे। इस अवसर पर सांगानेर विधानसभा संयोजक श्री प्रकाश तिवाडी, जिला उपाध्यक्ष नवरत्न नरानिया, भाजपा सांगानेर मंडल महामंत्री छोटू राम गुर्जर एवं एडवोकेट संजय शर्मा ,पार्षद गिर्राज शर्मा, पार्षद पवन गोठरवाल ,खेमचंद शर्मा, जयकुमार बैथैडिया, बहन भारती अल्बानी, रमेश गुर्जर, लक्की गुप्ता, ने मंच सुशोभित किया।भाजपा सांगानेर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने मंच का संचालन किया। इस कार्यक्रम में मंडल के सभी पदाधिकारी,मंडल कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, बूथ अध्यक्ष एवं सांगानेर मंडल क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।