Loading...

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सामुदायिक भवन के निर्माण की रखी आधारशिला

Jaipur

Follow us

Share

चौमूँ(रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत चीथवाड़ी में रामदेव जी के मंदिर के पास 10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्रामवासियों द्वारा सामुदायिक भवन के निर्माण पर आयोजित अभिनंदन समारोह में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। ग़ौरतलब है कि पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती द्वारा सांसद कोष से सामुदायिक भवन निर्माण की अनुशंसा की गई थी, जिसकी स्वीकृति पश्चात सामुदायिक भवन का विधिवत निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। इस मौक़े पर पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, पूर्व सरपंच शिल्पी जैन, पंचायत समिति सदस्य सुमन बुनकर, सरपंच चौथमल जाट, डॉ नेमीचंद जेन, कालूराम बड़बड़वाल, सत्यनारायण बुनकर, रामकरण कुमावत, शंकर लाल जांगिड, प्रेमचंद, राजेंद्र शर्मा, बंशीधर बुनकर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।