Loading...

सड़क स्वीकृति पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का ग्रामवासियों ने किया अभिनंदन

jaipur

Follow us

Share

चौमूँ (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत नांगलकलाँ में डोला की ढाणी से गोविन्दगढ़ तक सड़क स्वीकृति पर ग्रामवासियों द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का अभिनंदन किया गया। पूर्व विधायक शर्मा ने सड़क स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। ग्राम पंचायत नांगल कलाँ में डोला की ढाणी से गोविंदगढ़ तक 1.5 किलोमीटर लंबाई की सड़क के निर्माण में 45 लाख की लागत आएगी। पूर्व विधायक शर्मा ने बताया कि नांगल कलाँ से गोविंदगढ़ तक सड़क निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामवासियों द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफ़ा पहनाकर अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौक़े पर सरपंच शंकर लाल यादव, गोविंदगढ़ पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव, मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह, सरपंच रमेश शर्मा, गोरीशंकर नेतड, पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल,  भाजपा कार्यकर्ता भगवान सहाय यादव , मोहन लाल बुनकर,  भंवर लाल देवन्दा, भगवान फोजी, प्रहलाद शर्मा, मोहन देवन्दा, रामेश्वर देवन्दा, बाबूलाल मीणा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।