अमिताभ की आवाज़ अब नहीं बजेगी फोन पर, कॉलर ट्यून पर सरकार ने लगाया ब्रेक
अमिताभ बच्चन की आवाज़ में चलने वाली साइबर सुरक्षा कॉलर ट्यून एक चर्चा का विषय बन गया है और सरकार ने इसको लेकर फैसला किया है। फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज़ में चलने वाली साइबर सुरक्षा कॉलर ट्यून इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इससे पहले भी कई लोगो ने इसे बंद करने की मांग की थी और अब जाके सरकार ने आम लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है।
कॉलर ट्यून पर सरकार ने लगाया ब्रेक
बता दें कि अमिताभ बच्चन के इस कॉलर ट्यून में 40 सेकंड का मैसेज होता था जो हर कॉल से पहले बजता था। लेकिन अब संचार मंत्रालय ने फैसला लिया है कि अब इसे सिर्फ दिन में दो बार ही चलाया जाएगा। ये फैसला सरकार ने इमरजेंसी कॉल को ध्यान में रखते हुए लिया है ।
जिस अभियान के द्वारा देश के लोगो को अमिताभ बच्चन के आवाज के जरिए साइबर क्राइम से बचने की चेतावनी कॉलर ट्यून के द्वारा दी जा रही थी। अब ये अभियान बंद हो चुका है। तो भारत सरकार ने ये फैसला लिया है कि इस कॉलर ट्यून को पूरी तरीके से बंद कर दिया जाए और कहा है कि साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून इमरजेंसी नंबर पर नहीं बनाए जाते हैं। अब आप जब भी कॉल करेंगे तो आपके यह कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगा।
अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब
इसके साथ ही इस कॉलर ट्यून को लेकर कुछ यूजर्स ने तो अमिताभ बच्चन को टैग करके उनसे भी इसे बंद करवाने की अपील कर थी। एक यूजर ने मजाक में लिखा ‘फोन पर बोलना बंद करो भाई। इस पर बिग बी ने यूजर को मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा ‘सरकार को बोलो भई, हमने वही किया है जो उन्होंने हमसे कहा है।’ इस रिप्लाई के बाद से अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर छाएं हुए है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
