ग्राम पंचायत चांदपुरा भिलान में पीएम आवास योजना में भ्र्ष्टाचार का आरोप
-योजना के लाभ से वंचित करने पर जांच की मांग
फिरोज खान वारसी
झालावाड़,(रॉयल पत्रिका)। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना कस्बे की ग्राम पंचायत चांदपुरा भीलान के स्थानीय निवासी पप्पू लाल तंवर ने ग्राम पंचायत व रोजगार सहायक पर पीएम आवास योजना में मिलने वाले लाभ से वंचित करने का आरोप लगाया है, पप्पूलाल ने रोजगार सहायक पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर पीएम आवास योजना से बाहर किया है। पीड़ित ने बताया कि वह ग्राम घोघडी पंचायत चांदपुरा भिलान का स्थानीय निवासी है। पीएम आवास के तहत उसे पूर्व में लाभ प्राप्त नहीं हुआ। बाद में पुनः आवेदन करने के बाद पंचायत सहायक मांगीलाल द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने की एवज में उसने 20,000 हजार रिश्वत की डिमांड की गई। इस दौरान उसके द्वारा पंचायत सहायक को 10,000 देने की बात कही लेकिन इस पर मांगीलाल राजी नहीं हुआ। जिसके बाद मांगीलाल के द्वारा पीड़ित पप्पू लाल का पीएम आवास योजना में से नाम कटवा दिया गया। फिलहाल पप्पू लाल के द्वारा मनोहरथाना एसडीएम को 17 जून 2025 एवं उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच करवाने हेतु मांग की है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
