Loading...

इजराईल के रक्षा कवच आयरन डोम का खौफ खत्म

Jaipur

Follow us

Share

  • ईरानी मिसाईलो ने तेलअवीव और हाइफा में मचाई भारी तबाही

जयपुर। इजराईल का रक्षा कवच आयरन डोम दुश्मन मिसाईलो, ड्रोन, विमानो आदि को इजराईल की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही मार गिराने में माहिर माना जाता था। आयरन डोम के भरोसे इजराईल किसी भी पड़ोसी और मुस्लिम देश को धमकाता रहता था और कई बार बमबारी और मिसाईल अटैक करता रहता था। जब इजराईल पर दूसरे देश अटैक करते थे तो उसका आयरन डोम दुश्मन के हवाई हमलो में प्रयोग की गई मिसाईल, ड्रोन और जहाजों को मार गिराता। यही कारण था कि इजराईल के आयरन डोम की विश्व के देशों में खरीदने की होड़ मची रहती थी। लेकिन ईरान ने अब इस आयरन डोम का खौफ खत्म कर दिया। आयरन डोम का अविस्कार दुनिया में एक चमत्कार माना जाता था। लेकिन अब ईरान की चमत्कारिक मिसाईलों ने इस आयरन डोम और इजराईल के खौफ को मिट्टी में मिला दिया। ईरान की मिसाईलो ने इजराईल की राजधानी तेलअवीव और यह व्यापारिक शहर हाईपा पर मिसाईलो की झड़ी लगाकर आक्रमण किया। तेलअवीव और हाईपा को ईरान ने खण्डर सा बना दिया है। इन शहरों, हॉस्पिटल, रक्षा, रिसर्च, कॉलेज, व्यापारिक केन्द्र, एअरपोर्ट, बन्दरगाह की बिल्डिंगों को बर्बाद कर दिया गया है। एक वर्ष पहले इजराईल ने जैसा फिलिस्तीन के गाजा में किया, उसी तरह ईरान ने इजराईल में किया है। इजराईल की ज्यादातर जनसंख्या तहखानों और भूमिगत बिल्डिंगों में छिपने पर मजबूर है। यदि ईरान और इजराईल का युद्ध जल्दी नहीं रूकता है तो इजराईल पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगा, क्योकि ईरान की मिसाईल और ड्रोन ताकत जितना सोचा उससे ज्यादा है। युद्ध रुकने के बाद विश्व में ईरान की मिसाइल की मांग दुनिया भर के देशों में बढ़ने वाली है। माना जा रहा है कि ईरान के ड्रोन और मिसाइल की मारक क्षमता इसराइल और अमेरिका की मिसाइलों और ड्रोन से ज्यादा सटीक और विध्वंसक है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।