Loading...

अब्दुल्ला अबूबकर ने ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025 में ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता

Jaipur

Follow us

Share

एजेंसी। भारत के एथलीट अब्दुल्ला अबूबकर ने ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025 में पुरुष ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने तीसरी कोशिश में 16.21 मीटर की छलांग लगाई, जो उन्हें पहला स्थान दिलाने के लिए काफी रही। 29 वर्षीय अबूबकर की सिर्फ एक ही छलांग 16 मीटर से ज्यादा रही, लेकिन वही छलांग उन्हें गोल्ड दिलाने के लिए काफी साबित हुई। उनकी कुल छह छलांगे इस प्रकार रहीं: 15.80 मीटर, 15.97 मीटर, 16.21 मीटर, फाउल (X), 15.33 मीटर और 15.81 मीटर। अबूबकर इससे पहले भी इंडियन ओपन जंप्स कॉम्पिटिशन 2025 (कुंबलगोड़ु, बेंगलुरु) में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वे एशियन चैंपियन भी हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भी लाए थे मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले अब्दुल्ला अबूबकर ने पहले 17.19 मीटर की छलांग लगाई थी और एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।