G7 समिट में मोदी बोले- भारत-कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कननास्किस में तीन दिनों तक चले G7 समिट का समापन हो गया है।
PM मोदी ने बुधवार सुबह कनाडा के कैननास्किस में आयोजित G7 समिट में गेस्ट नेशन के रूप में हिस्सा लिया। कनाडा के PM मार्क कार्नी ने मोदी का वेलकम किया। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हुई।
मीटिंग के बाद मोदी ने कहा- भारत और कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण हैं। मैं भारत को जी-7 में आमंत्रित करने के लिए आपका (कनाडाई PM) बहुत आभारी हूं। मैं भाग्यशाली भी हूं कि मुझे 2015 के बाद एक बार फिर कनाडा आने और कनाडा के लोगों से जुड़ने का अवसर मिला है।
इसी के साथ भारत और कनाडा के बीच हाई कमिश्नर को फिर से बहाल करने पर सहमति बन गई है। दरअसल आतंकी निज्जर हत्याकांड के बाद पिछले साल अक्टूबर में दोनों देशों ने 6-6 डिप्लोमैट्स को देश से निकाल दिया था।
मोदी ने समिट में वर्ल्ड लीडर्स से भी मुलाकात की। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो, ऑस्ट्रेलिया PM एंथनी अल्बनीज, द. अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, साउथ कोरिया राष्ट्रपति लीजे म्युंग शामिल हैं। इसके बाद PM मोदी क्रोएशिया रवाना हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेस्ट नेशन के तौर पर समिट का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने कई वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की। PM मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी मिले। दोनों नेता मुस्कुराते नजर आए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
