Loading...

रानी में सड़क और नालियों की साफ सफाई से चमक उठा क्षेत्र

पाली

Follow us

Share

पाली, (रॉयल पत्रिका)। वन्दे गंगा के तहत रानी खुर्द शहर मे स्थित नवीन विकसित आवासीय कॉलोनी “ रूप वाटिका स्कीम नम्बर 2 “  में नगर पालिका की और से सड़क और नालियों की समुचित साफ सफाई करवाई गई। स्थानीय निवासियों की मांग अनुसार कुल 40 नीम के पौधारोपण करके उनकी सुरक्षा के  लिये  ट्री गार्ड भी लगवाए गए। इस कॉलोनी वासियों ने इन सभी पौधो को पानी पिलाने व रख-रखाव का संकल्प लेकर पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश दिया गया। साथ ही पालिका क्षेत्र मे मैन रोड़ पर समुचित साफ सफाई करवाई गई और डिवाइडर के पास जमा कचरा व मिट्टी आदि हटवाई गई। विशेष अभियान के तहत सुबह और दोपहर में इन दोनों नव निर्मित रोड़ व आस पास की नाली, दोनों को फायर की गाड़ी के माध्यम से पानी से धुलाई करवाई साथ ही पालिका क्षैत्र मे नाला व नाली सफाई कार्य करवाया गया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।