मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन
पाली, (रॉयल पत्रिका)। आगामी मोहर्रम पर्व की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पाली में मोहर्रम इंतजामिया कमेटी का औपचारिक गठन कर दिया गया है। आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। समिति की संरचना में अनुभवी और युवा सदस्यों को शामिल किया गया है ताकि मोहर्रम से संबंधित सभी पहलुओं पर प्रभावी ढंग से काम किया जा सके। नवगठित कमेटी में निम्नलिखित सदस्यों को पदभार सौंपा गया है।
सरपरस्त: एडवोकेट मो. साबिर खान और सलीम भाई मिस्कीन, सदर (अध्यक्ष): अब्दुल अजीज फौजदार, कमेटी संयोजक: रफीक अब्बासी, नायब सदर (उपाध्यक्ष): मोहम्मद जाहिद गौरी और संजय खान सिंधी, सेक्रेटरी (सचिव): जावेद खान सिरोहा, ज्वाइंट सेक्रेट्री (संयुक्त सचिव): जिशान अली रंगरेज और मुस्ताक गौरी, केशियर (कोषाध्यक्ष): सलीम डैडी, नायब केशियर (उप-कोषाध्यक्ष): उमर खान चढ़वा, इमरान लोहार। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीठ के मोहर्रम लाइसेंसधारक हाजी उमर लोहार, शाहिद पिन्नू मोहर्रम चूड़ीगरान लाइसेंसधारक, पलटन मोहर्रम लाइसेंसधारक इलियास भाई कुरेशी, मोहर्रम खरादियान लाइसेंसधारक इकबाल भाई खरादी, मोहर्रम जूनी पाली लाइसेंसधारक सलीम भाई पिंजारा, चोटिला सदर अमजद अली रंगरेज, कलाम गौरी, नजमुद्दीन गौरी, इंसाफ सोलंकी, तारिक अली चूड़ीगर, अनवर सोजत, आरिफ नवीन, मुनाजिर अली, सेराज गौरी, मोहसिन खरादी, नजमुद्दीन बेलिम, रजब अली, आबिद चढ़ावा, रईस सोलंकी सातावाला, रजब अली खरादी, अज्जू डॉन, जाहिद बालीवाला खरादी, इरफान रंगरेज और असलम सिंधी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करना है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
