सीएसआर कम्पनी एवं उद्यमियों की सहभागिता बैठक आयोजित
-राज्य स्तरीय खाता में 3 करोड रूपये अंशदान देने की सहमति
पाली, (रॉयल पत्रिका)। मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की प्रेरणा से राज्य में 5 जून से 20 जून तक “वन्दे गंगा“ जल संरक्षण के लिये चलाये जा रहे जल अभियान के अन्तर्गत गत दिवस को जिला कलक्टर एलएन मंत्री पाली की अध्यक्षता में भामाशाहों दानदाताओं के साथ सीएसआर की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिले के भामाशाहों, दानदाताओं, आमजन, कॉरपोरेट सेक्टर एवं सीएसआर के तहत जल संरक्षण एवं जल संचय कार्य किये जाने के लिये आगाज किया गया एवं पूर्व में किये गये कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में “वन्दे गंगा“ जल संरक्षण के लिये चलाये जा रहे जल अभियान के तहत जिला कलकटर मंत्री ने उपस्थित भामाशाहों, दानदाताओं, उद्यमियों एवं सीएसआर कम्पनीयों से निवेदन किया गया कि जल की आवश्यकता एवं उपयोगिता महत्व से अवगत कराते हुये जल संरक्षण एवं जल संचय को महत्वपूर्ण बताते हुये सरकार द्वारा जिलें में 539 कार्य चिन्हित किये गये है, उनमें से आप अपने क्षेत्र के आस-पास के गावों के कार्यों को अपने स्तर पर कार्य करवाये जा सकते एवं राज्य स्तरीय खाता मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 समिति राजस्थान के खाता में अपना अंशदान जमा करा सकते है।
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 समिति राजस्थान के खाता में लगभग 3.00 करोड रूपये का अंशदान देने के लिये सहमति
इस अवसर पर उपस्थित भामाशाहों, दानदाताओं, उद्यमियों एवं सीएसआर कम्पनीयों द्वारा अपने स्तर से चिन्हित गावों के कार्यों को कराने की सहमति प्रदान की गई एवं राज्य स्तरीय खाता मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 समिति राजस्थान के खाता में लगभग 3.00 करोड रूपये का अंशदान देने के लिये सहमति दी गई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
