Loading...

राज्य सरकार की भागीरथी पहल को बनाएं जन – जन का अभियान: प्रभारी मंत्री

baran

Follow us

Share

-ग्राम संबलपुर में 107 रिचार्ज पिटों का किया लोकार्पण

बारां,(रॉयल पत्रिका)।  ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की अब तक की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक मिनी सचिवालय सभागार जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा, अटरु-बारां विधायक राधेश्याम बैरवा सहित जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने प्रभारी मंत्री को अभियान में हुई प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में प्रभारी मंत्री देवासी ने कहा कि यह अभियान जन-जन को जोड़ने वाला साबित हो इसके लिए सभी अधिकारी पूरी कर्तव्य निष्ठा से इसे साकार करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन पर विशेष ध्यान दे रही है, इसलिए अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सर्वस्पर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है, और इस प्रकार जल संरक्षण की दिशा में यह अभियान निर्णायक एवं क्रांतिकारी साबित होगा।

उन्होंने कहा कि जन-जन की भागीदारी से ही अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकेगा। अभियान जल संरक्षण के माध्यम से राज्य को जल स्वावलम्बी बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इस अभियान में समाज के सभी वर्गों को जोड़कर जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे भी तन-मन-धन से इस अभियान को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने बैठक में अभियान  से संबधित सभी पहलुओं की चर्चा करते हुए अब तक की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री ने ग्राम संबलपुर में 107 रिचार्ज पिटों का लोकार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने विधायक राधेश्याम बैरवा एवं ललित मीणा के साथ पौधरोपण भी किया। बैठक में एडीएम दिवांशु शर्मा, एसई वाटर शेड मनोज पूरबगोला, एएसपी राजेश चौधरी, डीएफओ अनिल यादव, एसई राजवीर सिंह, एसई एन एम बिलौटिया, जनसम्पर्क सहायक निदेशक योगेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।