Loading...

अमान अंजुम ख़ान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। भाँकरोटा स्थित हैंगिंग गार्डन निवासी छात्र अमान अंजुम ख़ान ने वो उपलब्धि हासिल की जो बहुत से माता-पिता और हर इंजीनियर बनने का सपना रखने वाले छात्र का होता है। अमान ने 95 प्रतिशत से बारहवीं कक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त किए। इसी के साथ JEE Advanced 2025 परीक्षा भी पहले प्रयास अच्छी रैंक से पास की। अमान ने OBC AIR 849 रैंक हासिल की, जो एक क़ाबिले तारीफ़ परिणाम है। अमान ने बातचीत में बताया कि इस रिज़ल्ट में उनके माता-पिता, कोचिंग सेंटर और उनके दोस्तों का काफ़ी योगदान रहा। अमान की माँ डॉक्टर हिना जो ख़ुद एक सरकारी अध्यापिका हैं बताती है किस तरह से उन्होंने अमान के साथ मिलकर उनकी तैयारी करायी। उन्होंने अपने बच्चे पर किसी तरह का दबाव पढ़ाई और परीक्षा को लेकर नहीं बनाया अलबत्ता अमान की दिनचर्या, ख़ान-पान एवं उनकी पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा। अमान ने कड़ी निष्ठा, आत्म विश्वास और नियमित पढ़ाई से ये परिणाम हासिल किया। अब अमान आईआईटी के बड़े कॉलेज में जाने की तैयारी में हैं जिनमे से आईआईटी दिल्ली, मुंबई वगैरह उनकी पहली पसंद हैं जहाँ से वह काबिल इंजीनियर बनना चाहते हैं। आख़िर में अमान ने ख़ुदा का शुक्र अदा किया। उन्होंने अपने माता-पिता एवं कोचिंग स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।