Loading...

तनाव, चिंता और डिप्रेशन के बढ़ते मामलों पर संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

sawaimadopur

Follow us

Share

-विशेषज्ञों ने बताए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कारण और समाधान

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। अहसास सोशल वेलफेयर सोसायटी सवाई माधोपुर एवं संपर्क साहित्य संस्थान जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं एवं वयस्कों में बढ़ते तनाव, चिंता और डिप्रेशन के कारणों एवं समाधान पर केंद्रित चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अहसास सोशल वेलफेयर सोसायटी के चेयरमेन सोहेल अनवर ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य की गंभीर चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि आज के समय में युवाओं पर सामाजिक व आर्थिक दबाव, बदलती जीवनशैली, पारिवारिक व सामाजिक अपेक्षाएं और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी जैसी कई वजहें तनाव एवं अवसाद को बढ़ावा दे रही हैं। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने, संवाद को प्रोत्साहित करने एवं उचित परामर्श व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों एवं निष्कर्षों को राज्य सरकार एवं संबंधित गैर-सरकारी संगठनों तक भेजे जाने का निर्णय लिया गया, ताकि इन विचारों को नीतिगत स्तर पर उपयोग किया जा सके। मुख्य वक्ताओं में संस्थान की वाइस चेयरपर्सन डॉ. आरती रानी भदौरिया, संपर्क साहित्य संस्थान जयपुर की महासचिव डॉ. रेनू शब्द मुखर, डॉ. शिवानी शर्मा, डॉ. अमित जैमनी, शाहीन जावेद एडवोकेट (जयपुर), इकबाल अनवर एडवोकेट (जयपुर), अनिल कुमार सक्सेना, मुकेश कर्दम, पीयूष सिंहल, टीकू सिंहल, जावेद अनवर, शादाब मुखर, अल्ताफ नूर तथा यशवर्धन सिंह जैसे गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।