वार्ड 65 में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। आर्या मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा रविवार को जयपुर नगर हैरिटेज के वार्ड 65 में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वार्ड 65 के पार्षद मोहम्मद ज़करिया शेरम की विशेष भूमिका रही। उन्होंने शिविर की योजना, प्रचार-प्रसार और स्थानीय लोगों को जोड़ने में अहम सहयोग दिया। इस शिविर में नागरिकों को जनरल चेकअप, नेत्र रोग, स्त्री रोग (गाइनो) सहित कई बीमारियों की जांच व प्राथमिक उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया गया। शिविर के संयोजक डॉ. अजय कुमार रहे, जिन्होंने आर्या मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम के साथ मिलकर व्यवस्था संभाली। कॉलेज के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और टेक्नीशियनों ने मरीजों की जांच की। इस अवसर पर पार्षद ज़करिया शेरम ने बताया कि गर्मी के चलते बीमारियाँ तेजी से फैल रही हैं। इस शिविर के माध्यम से लोगों को समय पर इलाज मिल सका। उन्होंने यह भी बताया कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें अस्पताल पहुंचाकर आगे का इलाज किया जा सके। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजनकर्ताओं का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे शिविरों की मांग की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
