रामगढ़ बांध को बचाने के लिए होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ने किया श्रमदान
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)।होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ने रविवार को रामगढ़ बांध के संरक्षण और पुनर्जीवन हेतु श्रमदान किया। फेडरेशन के सैकड़ों सदस्यों और पदाधिकारियों ने सुबह 6 बजे ही पहुंचकर फावड़ा, तगारी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के ज़रिए मिट्टी हटाने का कार्य शुरू किया। इस ऐतिहासिक जलस्रोत को जीवंत करने के लिए सभी सदस्य पूरे उत्साह और संकल्प के साथ जुटे रहे। इस श्रमदान में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।जिनमे जयपुर सांसद मंजू शर्मा, महापौर सौम्या गुर्जर, उपमहापौर कर्णावट, एवं समाजसेवी रवि नैयर ने स्वयं श्रमदान कर फेडरेशन के सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सचिव शैलेश प्रधान, कोषाध्यक्ष संदीप गोगिया, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण अवतार, सीताराम शर्मा और समीर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य इस अभियान में शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर रामगढ़ बांध की सफाई, जलधारा खोलने और गाद हटाने जैसे कार्य किए।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
