Loading...

पाकिस्तान की सभी मुस्लिम देशों को इजराईल के खिलाफ एकजुट होने की अपील

Jaipur

Follow us

Share

  • पाकिस्तान करेगा इज़राइल पर परमाणु हमला।
  • पाकिस्तान को भारत का डर सताने लगा है।

जयपुर। इज़राइल-ईरान युद्ध के बीच नई नई बातें सामने आ रही है। भीषण युद्ध के बीच पाकिस्तान ने इजराइल से कहा कि यदि ईरान पर परमाणु अटैक हुआ तो पाकिस्तान भी इज़राइल पर परमाणु हमला करेगा। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने सभी मुस्लिम देशों से इजराईल के खिलाफ आने और पाकिस्तान का साथ देने के लिए कहा है। ईरान-इजराईल का युद्ध अब खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। दोनों में से एक भी हटने को तैयार नहीं है। दोनों देश के हमलों में अब बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की कोशिश की जा रही है।

पाकिस्तान को भारत का डर

भारत से युद्धविराम होने के बाद भी पाकिस्तान का डर कम नहीं हो रहा है। पाकिस्तान ईरान का साथ देने के बहाने मुस्लिम देशों से एक साथ आने की अपील कर रहा है। पाकिस्तान ईरान के साथ का दिखावा इसलिए कर रहा है कि भारत से युद्ध के दौरान उसको मुस्लिम देशों का साथ मिल सकें। भारत के डर से ही पाकिस्तान मुस्लिम देशों के साथ आने की बात करने लगा है। लेकिन मुस्लिम देश भी मानते है कि पाकिस्तान से ज्यादा मुस्लिम आबादी भारत में रहती है। इसलिए भारत के खिलाफ पाकिस्तान का प्रोपेगंडा चलने वाला नहीं है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।