Loading...

तेजस्वी यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, भाजपा के बड़े नेता का दावा

Jaipur

Follow us

Share

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।  एनडीए और इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच इंडी अलायंस की बैठकों पर तंज कसते हुए बिहार भाजपा के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में राजद नेता तेजस्वी यादव हार रहे हैं और इसी हार के डर से वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल ने रविवार को कहा कि इंडी अलायंस को यह सोचने की जरूरत नहीं है कि एनडीए में क्या चल रहा है। उन्हें तो यह सोचना चाहिए कि वे एक बार फिर से चुनाव हारने वाले हैं। हमारे सूत्र बताते हैं कि तेजस्वी यादव खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। जिस सीट से वह विधानसभा में पहुंचे थे, उस सीट से अगर चुनाव लड़ते भी हैं तो करीब 1 लाख वोट से हारेंगे।

महागठबंधन ‘ठग गठबंधन’ है 

वहीं, बिहार में इंडिया ब्लॉक की हो रही बैठकों पर भाजपा सांसद ने कहा कि महागठबंधन ‘ठग गठबंधन’ है। चुनाव के लिए सिर्फ गठबंधन और बैठक करते हैं। जबकि एनडीए एकजुट है और लगातार काम कर रहा है। इंडी अलायंस के लोग तो चुनाव के वक्त बैठक करते हैं। हम लोग चुनाव के लिए नहीं, बल्कि बिहार के लोगों के विकास के लिए हमेशा बैठक करते हैं। 2025 में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।