Loading...

क्या कांग्रेस पार्टी में आरएसएस से जुड़ा व्यक्ति विधायक और सांसद बन सकता है?

Jaipur

Follow us

Share

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई बार आरएसएस की आलोचना कर चुके है।

जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पार्टी मंचो से कई बार आरएसएस की आलोचना कर चुके हैं। राहुल गांधी आरएसएस की नीतियों के धुर विरोधी माने जाते है। फिर भी कांग्रेस में ऐसे नेताओं की कमी नहीं है जो आरएसएस से नजदीकियों के लिए चर्चा में रहते है। ऐसे ही मध्यप्रदेश की सुनसेर विधानसभा सीट से विधायक भैरोसिंह परिहार का एक विडियो वायरल हो रहा है। विडियो में विधायक भैरोसिंह परिहार सार्वजनिक मंच से बोल रहे है कि मेरे आरएसएस से घनिष्ठ रिश्ते है और आरएसएस के कई पदाधिकारियों से घनिष्ठ संबध है। कांग्रेस से जुड़े देशभर के कार्यकर्ता अब सोच रहे है कि क्या एक आरएसएस का कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में टिकट लेकर विधायक और सांसद बन सकता हैं? फिर राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए किसके लिए कह रहे थे कि पार्टी के दर्जनो नेता, कार्यकर्ता गददारी एवं स्लीपर सैल का काम करते हैं और पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में क्या सोचा जा सकता है कि वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की पार्टी में पकड़ ढीली पड़ रही है या पार्टी में उनकी चलती नहीं है। वैसे कांग्रेस में आरएसएस से जुड़े रहना और कांग्रेस से विधायक और सांसद बनना कोई नई बात नहीं है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में ऐसे नेताओं, कार्यकताओं की कमी नही है जो पार्टी में जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद और मंत्री पदों तक पहुंचे हैं। लेकिन राहुल गांधी की कांग्रेस और पहले की कांग्रेस की नीति में अंतर आने लगा है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि आरएसएस और हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों को अब कांग्रेस पार्टी का टिकट मिलना मुश्किल है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।