Loading...

रोहट के चौराई क्षैत्र में भयंकर पेयजल संकट – जागरवाल

पाली

Follow us

Share

-जिला कलेक्टर से टैंकर बढ़ाने की मांग
-कबोईयों भीलों की ढाणी के लोग खारा पानी पीने को मजबूर
पाली, (रॉयल पत्रिका)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष एवं पाली विधायक प्रतिनिधि मदनसिंह जागरवाल ने पिछले 3 दिन से रोहट के चौराई क्षैत्र का दौरा कर जिला कलेक्टर, पाली को ज्ञापन देकर रोहट के चौराई क्षैत्र के अन्तिम गांवों,  व ढाणियों में अधिक टैंकर के फैरे बढ़ाकर पेयजल का समाधान करने की मांग की।
जागरवाल ने ज्ञापन में बताया कि कुलथाना ग्राम पंचायत के केशव नगर में अपर्याप्त पानी के कारण भयंकर पेयजल संकट है। लोग गांव के पीछे खारे पानी के कुऐं से पानी लाने को मजबूर है। इसी प्रकार चेण्डा ग्राम पंचायत के कबोईयों भीलों की ढाणी में पिछले ढाई साल से पाईप लाईन होने के बावजूद एक बून्द पानी उन भील बस्ती के लोगों को नहीं मिल रहा है। मजबूरन खेतों में खड्डे खोद कर खारा पानी पीने को मजबूर हो रहे है। इन एस टी परिवार के लोगों के प्रति 5 दिन में एक टैंकर पानी उपलब्ध करवाया जाये। गेलावास पंचायत के पांच पदरिया गांव में तालाब में पानी खारा होने के कारण व सिराणा से पांच पदरिया डी आई पाईप लाईन का कार्य समय पर नहीं होने के कारण भयंकर पेयजल संकट चल रहा है। विधायक भीमराज भाटी द्वारा डी आई पाईप लाईन में अपने कोष से 30 लाख स्वीकृत करने के बावजूद विभाग की उदासीनता के कारण पाईप लाईन नहीं बिछा पाये। पांच पदरिया में विभाग की ओर से रोजाना एक टैंकर पशुधन के लिये भेजा जा रहा है जो अपर्याप्त है। इसी प्रकार मुरड़िया में तोरणेश्वर महादेव की गौशाला के पशुओं को छोड़ दिया गया है उसके कारण मुरड़िया में भयंकर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। यहां पर भी विभाग द्वारा प्रतिदिन एक टैंकर पशुओं के लिये भेजा जा रहा है उसकी जगह प्रतिदिन 2 टैंकर भेजकर इस संकट को कम किया जाये।
जागरवाल ने जिला कलेक्टर से पुरजोर मांग की है कि कुलथाना के केशव नगर, पांच पदरिया एवं मुरडिया में एक टैंकर की जगह 2 टैंकर किये जाये तथा चेण्डा के कबोईयां भीलों की ढाणी में प्रति 5 दिन में एक टैंकर की व्यवस्था करने के शीघ्र आदेश प्रदान करें इस बाबत पाली विधायक भीमराज भाटी को भी दूरभाष पर केरल प्रदेश के कालीकट में क्षैत्र की स्थिति से अवगत कराया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।