Loading...

नेत्रदान, देहदान महादान है- सहकारिता राज्य मंत्री

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर,(रॉयल पत्रिक)। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान एवं मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान-देहदान कार्यक्रम गुरूवार को पाली के बांगड चिकित्सालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री श्री गौतम कुमार दक द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि नेत्रदान कर दो व्यक्तियों की जिंदगी को रोशनी प्रदान कर सकते है। नेत्रदान, देहदान महादान की सार्थकता की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने आयुष्मान भारत योजनाओं की सराहना कर गरीब हितैषी जन कल्याणकारी योजना बताया। उन्होंने आई बैंक सोसायटी के सदस्यों को ऐसे पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए सराहना की। इस अवसर पर कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर डॉ अनूप सिंह गुर्जर ने बताया कि अब तक लगभग 24800 नेत्रदान 32 वर्षों में हुए है तथा 24 देहदान हो चुके है। पूरे राजस्थान में पाली प्रथम स्थान पर है।
उन्होंने बताया कि देह एक ऐसी पुस्तक है जो किसी विक्रेता के पास नहीं मिलती है। नेत्रदान का संकल्प करने के लिए 7375855855 नंबर पर मिस कॉल करने पर एसएमएस से प्राप्त होने वाले लिंक पर क्लिक कर संकल्प पत्र भर सकते है या अधिक जानकारी के लिए 18002020388 हेल्पलाइन नंबर से सहायता प्राप्त कर सकते है। बांगड़ चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. हजारीमल चौधरी ने बताया कि अंगदान के लिए प्रेरित करते हुए अंगदान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य दिलीप चौहान ने कहा कि देहदान की गई देह की उपयोगिता शल्य चिकित्सक के प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण दान बताया गया साथ ही अंगदान हेतु प्रेरित किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।